{"_id":"669c4bb9285bc8134a06da57","slug":"five-lakh-rupees-stolen-from-retired-employees-bike-thief-caught-in-cctv-badaun-news-c-123-1-sbly1004-122709-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सेवानिवृत्त कर्मचारी की बाइक से पांच लाख रुपये चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सेवानिवृत्त कर्मचारी की बाइक से पांच लाख रुपये चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
Sun, 21 Jul 2024 05:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली इलाके में शनिवार को जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त कर्मचारी की बाइक से पांच लाख रुपये चोरी हो गए। वह बैंक से रुपये निकालकर पटियाली सराय लौट रहे थे। इस दौरान नगर पालिका से लेकर उनके घर के बीच रास्ते में बाइक में रखा बैग चोरी हो गया। बाइक पर सवार तीन युवक उनका पीछा करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी हिर्देश नारायन जिला अस्पताल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह शनिवार दोपहर जोगीपुरा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में रुपये निकालने आए थे। उन्होंने करीब दो बजे अपने खाते से पांच लाख रुपये निकाले थे। फिर रुपयों से भरा बैग अपनी बाइक के बैग में रख लिया। वह कुछ देर नगर पालिका के नजदीक अपने बेटे की दुकान पर रुके थे। इसके बाद सीधे अपने घर पहुंचे। उन्होंने बाइक का बैग खोला तो उसमें रुपयों का बैग नहीं था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बैंक में घूमते हुए तीन संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जब रास्ते के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि वही युवक उनका पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुमान है कि उन्हीं ने ही बैग से पांच लाख रुपये चोरी किए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।