{"_id":"584453b14f1c1b0e2fa864a7","slug":"five-kundiya-yag","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ के समान लोक कल्याण का दूसरा साधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ के समान लोक कल्याण का दूसरा साधन नहीं
ब्यूरो/बदायूं
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
यज्ञ के समान लोक कल्याण का दूसरा साधन नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्त्री आर्य समाज का एक दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार को पांच कुंडीय यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ में बुराइयां त्यागकर अच्छाइयां धारण करने का संकल्प लिया गया। पांच कुंडीय यज्ञ आचार्य संजीव रूप ने संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कार्य है। इससे मन के साथ पर्यावरण भी शुद्ध होता है। यज्ञ के समान लोक कल्याण का दूसरा कोई साधन नहीं है।
यज्ञ में शामिल होने बरेली से आए विद्वान आर्य लोकेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज एक आध्यात्मिक धार्मिक संस्था है, जो मनुष्यों का सब रीति कल्याण करती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र रक्षा और देश की उन्नति की कामना की। पंडित चंद्र भानू शर्मा आदि ने भजन की प्रस्तुति दी। स्त्री आर्य समाज की प्रधान सर्वेश रस्तोगी, कोषाध्यक्ष सरिता रस्तोगी, शशि आर्य के अलावा हरिओम वर्मा, डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, ज्ञानेंद्र आर्य, सुनील कुमार, पंकज रस्तोगी, विवेक जौहरी, दीपक सक्सेना आदि मौजूद रहे।