{"_id":"483531f001eae29b74a2a2bc6feaac31","slug":"five-injured-in-a-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में तीन महिलाओं समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव में तीन महिलाओं समेत दोनों पक्षों के पांच लोग घायल
दबतोरी।
Updated Sat, 30 Jan 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
गांव दबतोरा में दो सरकारी हैंडपंप लगे हैं। इनमें एक हैंडपंप खराब पड़ा है। दूसरे हैंडपंप पर शुक्रवार सुबह गांव के हनीफ का पुत्र अनीस (16) नहा रहा था। इसी दौरान हैंडपंप की चेन खराब हो गई। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध करते हुए अनीस से शाम तक हैंडपंप ठीक कराने को कहा। उस समय तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि शनिवार सुबह तक हैंडपंप ठीक नहीं हुआ तो पड़ोस के जाहिद, आलेहसन समेत कई लोगों ने अनीस के घर पर धावा बोल दिया।
इस दौरान अनीस पक्ष के लोगों ने भी पथराव कर दिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से हवाई फायरिंग भी हुई। पथराव में हनीफ पक्ष के अनीस समेत शान मोहम्मद पुत्र अबरार, फरीदन पत्नी इशरार और दूसरे पक्ष की शायरा बेगम पत्नी आले हसन, गुलशन पत्नी जाहिद घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को बदायूं रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। एसओ कश्मीर सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा तरमीम किया जाएगा।