फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five houses collapsed in Sahaswan and Zarifnagar, one girl injured

सहसवान और जरीफनगर में पांच मकान गिरे, एक बालिका घायल

Fri, 23 Sep 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार को मकान गिरने की घटनाएं हुईं।सहसवान में एक मकान गिरने से बालिका घायल हो गई।शाम करीब बीस फुट लंबी दीवार गिर गई, जिससे दबकर राजमिस्त्री घायल हो गया।

विज्ञापन
Five houses collapsed in Sahaswan and Zarifnagar, one girl injured
जरीफनगर के भोयस गांव में गिरा मकान। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। बारिश के बाद अलग-अलग इलाकों में बृहस्पतिवार को मकान गिरने की घटनाएं हुईं। सहसवान में एक मकान गिरने से बालिका घायल हो गई। वहीं, जरीफनगर इलाके में मकान से दबकर एक गाय मर गई। सहसवान। लगातार बरसात होने से शहबाजपुर, काजी मोहल्ला और मोहिद्दीनपुर में तीन मकान गिर गए। मोहद्दीनपुर में अबरार कुरैशी का मकान गिरने से उनकी पिछली दीवार का मलबा पड़ोसी इब्नेहसन के घर में जा गिरा।
विज्ञापन

उससे दबकर उनकी आठ वर्षीय बेटी गुलफिशां घायल हो गई। सभी लोगों ने मलवा हटाकर बालिका को निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, शहबाजपुर में विधवा मेहरबानो अपने घर के बाहर झोंपड़ी में सो रहीं थीं। रात अचानक उनका मकान ढह गया, लेकिन घर के बाहर सोने से वह बाल-बाल बच गईं। काजी मोहल्ला के नदीम अहमद का दो मंजिला मकान भरभरा कर ढह गया। गनीमत रही कि उसमें कोई घायल नहीं हुआ। इधर, मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में शादाब के मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि लोग उसकी चपेट में नहीं आए। दीवार गिरने से रोड बंद हो गया।
विज्ञापन

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भोयस निवासी बनवारी का दो मकान हैं। एक में वह परिवार के साथ रहता है। दूसरे मकान में पशुओं को बांध देता है। रात उसने बरसात देखकर दो गाय घर के अंदर बांध दी थी। रात में वह मकान गिर गया। उसमें दबकर एक गाय मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान की दीवार गिरी, राजमिस्त्री घायल
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर में खेल मैदान की दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। राजजमिस्त्री बुद्धरतन उर्फ राना दीवार बना रहा था। शाम करीब बीस फुट लंबी दीवार गिर गई, जिससे दबकर राजमिस्त्री घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सहसवान कस्बे में गली में गिरी दीवार। संवाद

सहसवान कस्बे में गली में गिरी दीवार। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed