{"_id":"69976a1310e891d48f0704f1","slug":"five-criminals-arrested-eight-stolen-batteries-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1036-157698-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पांच बदमाश पकड़े, चोरी की गईं आठ बैटरियां हुईं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पांच बदमाश पकड़े, चोरी की गईं आठ बैटरियां हुईं बरामद
विज्ञापन
बिनावर पुलिस ने पकड़े बैटरा चोरी करने के आरोपी। स्रोत- पुलिस
बिनावर। पैदल मार्च कर रही पुलिस को देखकर एक टेंपो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके टेंपो रुकवाया तो उसमें चोरी की पांच बैटरियां बरामद हुईं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनको पूछताछ के बाद जेल भेजा गया। सभी आरोपी बरेली के रहने वाले हैं।
पुलिस बृहस्पतिवार को बिनावर कस्बा में मोहम्मदपुर बिहार रोड पर पुलिस पैदल मार्च कर रही थी। तभी पुलिस को सवारियों से भरा टेंपो आता दिखा। पुलिस को देखकर टेंपो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके उसको रोक लिया। टेंपो सवार पांचों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह बैटरी चोरी कर बेच देते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के अंगूरीटांडा निवासी ताजीव, आमिर, मोहम्मद कैफ, ताहिर अली व रुस्तम उर्फ शमशाद बताया। उनके पास से आठ बैटरियां मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।