Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First, he launched a flurry of attacks on Rohit, and when Ritik stepped in to intervene, he grabbed him and hoisted him up in his arms.

Budaun News: पहले रोहित पर किए थे ताबड़तोड़ वार, बचाने आने पर रितिक को गोद दिया

Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
First, he launched a flurry of attacks on Rohit, and when Ritik stepped in to intervene, he grabbed him and hoisted him up in his arms.
बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे
दातागंज। छोटी दिवाली की देर शाम रामलीला मेले में हुई वारदात के कई वीडियो वायरल सामने आए हैं। एक वीडियो में खून से लथपथ रितिक व रोहित पड़े हैं तो दूसरे वीडियो में मेले में सन्नाटा छाया है। मीना बाजार में खिलौने की दुकान पर रेट कम करने को लेकर हुई वारदात के बाद प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दुकानदार रईस अहमद के बेटे वारिस ने पहले रोहित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए थे। रोहित को बचाने आने पर हमलावर ने रितिक पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि एक-एक कर दोनों को चाकू से गोदने पर हमलावर हावी हो गया था। खून से लथपथ रोहित और रितिक काफी देर तक जमीन पर पड़े रहे। इससे उनका खून और बहता रहा। सीने और गर्दन पर वार करने से रोहित की मौके पर मौत होने की बात सामने आई है। दुकानदारों ने बताया कि घटनास्थल के पास में ही बेहटा माधो गांव के कई युवकों ने भी दुकानें लगाई हैं, जबकि आरोपी रईस अहमद और उसका बेटा वारिस उम्र 30 निवासी मोहल्ला मरदान, थाना फरीदपुर, जिला बरेली का रहने वाला है। इनकी खिलौने की दुकान थी। उधर, देर रात डीएम अवनीश राय ने एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ आदि के साथ दातागंज क्षेत्र में गश्त की।
विज्ञापन


एसओजी सहित चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटीं
एसएसपी ने बताया कि मौके से भागे आरोपी वारिस की तलाश में एसओजी सहित चार टीमें गठित की गई हैं। चारों टीमें फरीदपुर सहित कई जगहों पर तलाश करने रवाना हो गई हैं। आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि वारदात में तहरीर लेकर आरोपी रईस व उसके बेटे वारिस के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में नाममात्र की तैनात थी पुलिस
31 अक्तूबर को रामलीला की कमेटी ने रामलीला मेले का शुभारंभ किया था। मेले में करीब 125 दुकानें हैं। दो नवंबर को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह पर मेले में आकर अभद्रता करने और ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से लिखित शिकायत की थी। इसकी एसपी सिटी जांच कर रहे हैं। विवाद के बाद रामलीला मेले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा फोकस नहीं किया, जबकि पहले 15 से 20 पुलिस कर्मी नजर आते थे। आरोप है कि विवाद की वजह से दातागंज पुलिस ने मेला में सुरक्षा व्यवस्था ढीली कर दी थी। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस सक्रिय रहती तो शायद इस तरह की वारदात होने की संभावना कम थी।

रामलीला मेले में पांच दिन में दो बार हो चुकी थी मारपीट
रामलीला मेला में पांच दिन में दो बार मारपीट हो चुकी थी। मीना बाजार में आए दिन झगड़े हो रहे थे, कई बार शिकायतें भी अधिकारियों तक पहुंची लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

आयोजकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी पुलिस की शिकायत
दातागंज के रामलीला मेले में आयोजकों और पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद आयोजकों ने मेला का आयोजन करने से मना कर दिया था। आयोजकों की सक्रियता भी मेले में कम थी। आयोजकों ने पुलिस की ओर से की गई अभद्रता की शिकायत एसएसपी से करने के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी।

घायल के पास मौके पर खड़ा पुलिसकर्मी बोला- कहां ले जाएं, हम बाहर से हैं
मीना बाजार में घटनास्थल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खून से लथपथ रितिक मौके पर पड़ा है, कुछ दुकानदार और एक पुलिस कर्मी नजर आ रहा है। इसी दौरान एक दुकानदार घायल को इलाज के लिए ले जाने के लिए पास खड़े पुलिसकर्मी से कह रहा है। इस पर पुलिसकर्मी वीडियो में कहते सुनाई दे रहा है कि हम कहां ले जाएं, भैया हम बाहर के हैं।


एसएसपी ने घटनास्थल पर इंस्पेक्टर को फटकारा
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंची एसएसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। दातागंज में रामलीला के दौरान कई विवाद सामने आ चुके हैं। इस पर इंस्पेक्टर रडार पर है। अब यह वारदात हो गई।

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे

बदायूं के दातागंज में रामलीला मेले में दुकानदार से रुपये के लेनदेन को लेकर हत्या के बाद मेले मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed