फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First file the report, then the last rites will be performed.

Budaun News: पहले दर्ज करें रिपोर्ट, फिर करेंगे अंतिम संस्कार

Fri, 19 Apr 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
First file the report, then the last rites will be performed.
बिसौली कोतवाली एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने आए युवक के परिजन। संवाद
दबतोरी/आसफपुर। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आशीष उर्फ नन्हे की मौत एक्सीडेंट में हुई या पीटकर हत्या की गई। इसी सवाल पर मामला फंसा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की, लेकिन शव का पोस्टमार्टम करा दिया। वहीं परिवार वालों का कहना है कि जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने शव घर पर रख लिया है और खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ग्राम करलावाला निवासी आशीष उर्फ नन्हे (23) हरदासपुर गांव में रेलवे लाइन के किनारे बेहोश पड़ा मिला था। उसके सिर और हाथ-पैरों पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से आसफपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना था कि आशीष मंगलवार रात हरदासपुर गांव में गेहूं की फसल निकलवाने गया था। इस दौरान खेत मालिक ने उसके साथ मारपीट की थी। वह युवक की मौत के बाद से खेत मालिक पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह बिसौली कोतवाली पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें युवक के शरीर पर चोटें बताई गईं हैं। यह चोटें एक्सीडेंटल हैं या फिर मारपीट से आईं, इसका खुलासा पुलिस नहीं कर रही। इससे पुलिस भी कहीं न कहीं सवालाें के घेरे में आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम युवक के परिवार वालों ने कोतवाली जाकर पुलिस को खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी। मां नेमवती ने बताया कि अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं है। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तो वह युवक के शव का अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगी।

मौत की वजह सिर में चोट, बयानों से उलझा मामला
आशीष की मौत सिर में और हाथ-पैरों में चोट लगने से हुई है, यह बात सही है, लेकिन उसको चोट कैसे लगी, इन सवालों पर अबतक की पुलिस जांच के दौरान अलग-अलग बयान सामने आए हैं। परिवार के एक सदस्य ने यह भी कहा कि उनके सामने ही मारपीट हुई थी? पुलिस ने सवाल किया कि तत्काल पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? इसका जवाब पुलिस को जांच में नहीं मिला। एक बयान यह भी मिला कि आरोपियों ने युवक को बंधक बना लिया था। हालांकि इसका साक्ष्य नहीं मिला।
एक बात और सामने आई है कि खेत पेशगी पर देते समय खेत मालिक ने 80 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि पचास हजार रुपये खेत मालिक ने आशीष से और मांगे थे। फिर विवाद हुआ। इंस्पेक्टर का कहना है कि सारे बयानों और जानकारी का परीक्षण करने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।


युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। प्रथम दृष्टया उसकी मौत ट्रेन की टक्कर लगने से हुई लगती है। अब परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनके आरोपों की भी जांच कराई जाएगी। इसमें जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।- आलोक प्रियदर्शी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed