फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing in dispute over embankment, youth injured by shrapnel

Budaun News: मेड़ के विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से युवक घायल

Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over embankment, youth injured by shrapnel
कसेर पनौटा गांव में घटना स्थल को दिखाता युवक। संवाद - फोटो : udhampur news
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसेर पनौटा के मजरा पनौटा में दो पक्षों में खेत की मेड़ को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में एक पक्ष के प्रेमपाल को छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



गांव निवासी ओमकार व जमुना प्रसाद के बीच खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार पूर्वाह्न करीब दस बजे जमुना प्रसाद का बेटा और भतीजा खेत पर शौच के लिए गए थे। खेत पर पहले से मौजूद दूसरे पक्ष ने भतीजे रामकिशोर को घेरकर गाली-गलौज करने के बाद मारपीट कर दी।
विज्ञापन

रामकिशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान जमुना प्रसाद के भाई ने 315 बोर के तमंचे से दूसरे पक्ष के प्रेमपाल पुत्र ओमकार के ऊपर फायर झोंक दिया। उसके छर्रे प्रेमपाल को लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमपाल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में खेत की मेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल, यह एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आठ दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed