फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing at a wedding ceremony, youth injured by bullet

Budaun News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल

Mon, 13 Oct 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Firing at a wedding ceremony, youth injured by bullet
डांस के समय हर्ष फायरिंग करते बरात मे ंआए युवक ।स्रोत वायरलइ वीडियो।
बिनावर। शादी समारोह में बरात चढ़ाने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक काे गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले से पल्ला झाड़ रही है। इस मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सदर काेतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी चौक ब्रह्मपुर से थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिहार में आई थी। बरात में शामिल होने आए ब्रह्मपुर निवासी सहजान पुत्र नासिर साथियों के साथ हर्ष फायरिंग कर रहा था। लड़की पक्ष के लोग भी अवैध तमंचे से फायरिंग करने लगे। इसी दौरान सहजान को गोली लग गई। इसके बाद अफरा-तफरा मच गई। परिवार के लोगों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहांं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर शादी में आए लोग रात में ही अपने भाग निकले। परिवार के लोगों ने न तो पुलिस को सूचना दी है और न ही कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की सूचना थाने पर नहीं है। अगर तहरीर आती है तो जांच कराके कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed