फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firecracker market to be set up at HP ground, tin shed mandatory

Budaun News: एचपी मैदान में लगेगा पटाखा बाजार, टिनशेड अनिवार्य

Sat, 18 Oct 2025 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Firecracker market to be set up at HP ground, tin shed mandatory
बिल्सी में शेखपुर चौराहे के पास लगता पटाखा बाजार। संवाद
बदायूं। दीपावली की तैयारी में शहर के एचपी मैदान में तीन दिवसीय अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां तेज हो गईं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों की सुरक्षा और व्यवस्थित संचालन के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बाजार में तिरपाल का उपयोग नहीं होगा, केवल टिनशेड ही लगाई जाएगी। यदि कोई दुकानदार इस नियम का पालन नहीं करता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दुकानों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने बताया कि बाजार में दुकानों के बीच की दूरी नौ फीट रखी जाएगी ताकि भीड़-भाड़ में सुरक्षा बनी रहे और आग लगने का खतरा कम हो। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से पहले अपनी दुकानें तैयार कर लें।
विज्ञापन

यह भी कहा कि इस साल दीपावली पर टिनशेड का उपयोग इसलिए अनिवार्य किया गया है क्योंकि यह तिरपाल की तुलना में आग और धुआं फैलाने के मामले में अधिक सुरक्षित है। योजना के अनुसार, बाजार के संचालन के दौरान सुरक्षा कर्मियों और फायर ब्रिगेड की तैनाती भी की जाएगी ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






बिल्सी में शेखपुर चौराहे के पास सजीं पटाखे की दुकानें



बिल्सी। नगर में इस बार तहसील प्रशासन ने आबादी से दूर कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित शेखपुर चौराहे के निकट खाली पड़े मैदान पर पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति दी है।




शुक्रवार की शाम से ही पटाखा विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दीं। प्रशासन की ओर से 30 से अधिक पटाखा विक्रेताओं को तीन दिन के लिए अस्थायी लाइसेंस प्रदान किए गए हैं। पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि शनिवार से पटाखों की बिक्री शुक्र कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed