फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire was fired at the temple's priest while he was sleeping.

Budaun News: सोते समय मंदिर के महंत पर किया फायर

Tue, 28 Oct 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fire was fired at the temple's priest while he was sleeping.
बिनावर। मंदिर पर सोते समय महंत गिरजानंद उर्फ गिरंध को रविवार रात गांव के ही दो लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से वह घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर देवस्थान पर महंत गिरिजानंद उर्फ गिरंध तीन साल से पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। मोहल्ले के ही कुछ लोग देवस्थान पर अपने पशु बांध देते हैं। महंत ने उनको पशु बांधने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर रविवार रात को लोगों ने सोते समय बंदूक से फायर कर दिया। छर्रे लगने से महंत घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। महंत का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बाबा ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed