Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire staff had recovered money in giving NOC for fireworks license

Budaun News: आतिशबाजी लाइसेंस के लिए एनओसी देने में अग्निशमन स्टाफ ने की थी वसूली

Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fire staff had recovered money in giving NOC for fireworks license
बदायूं। अग्निशमन अधिकारी और तीन सिपाही आतिशबाजी लाइसेंस के लिए एनओसी देने के दौरान वसूली करने के मामले में फंस गए हैं। एसपी सिटी की जांच के आधार पर एसएसपी ने उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अग्निशमन स्टाफ पर पहले भी होटलों और अस्पतालों को एनओसी जारी करने में वसूली के आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और सिपाहियों के खिलाफ कुछ दिन पहले कई डॉक्टरों और होटल मालिकों ने भी वसूली की शिकायत एसएसपी से की थी। उनका कहना था कि एनओसी और जांच के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। मनमानी रकम न देने पर उन्हें एनओसी नहीं दी जा रही है। इन आरोपों की भी एसएसपी ने जांच कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई हो पाती उससे पहले ही आतिशबाजी के लाइसेंस के लिए एनओसी देने में वसूली का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले अग्निशमन कार्यालय में जिले के तमाम आतिशबाजी विक्रेताओं ने वसूली के खिलाफ हंगामा किया था। उन्होंने प्रत्येक आवेदन पर दो से ढाई हजार वसूलने का आरोप लगाया था। इसकी सूचना पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने अग्निशमन अधिकारी और सिपाहियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। बताया जा रहा है कि एसपी सिटी की जांच में तीन सिपाहियों के नाम अवैध वसूली करने में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वसूली के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं तो उस वक्त क्षेत्र में चेकिंग करने गया था। इसी दौरान एसपी सिटी जांच के लिए पहुंचे थे। एसएसपी ने क्या रिपोर्ट भेजी है, इसकी भी मुझे कोई जानकारी नहीं है। - राजाराम यादव, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed