{"_id":"5e84ade88ebc3e72c4458b5f","slug":"fire-on-houses-badaun-news-bly401397793","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक इलाके के आठ घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादरचौक इलाके के आठ घरों में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम नब्बी नगला में बुधवार अपरान्ह आग लगने से आठ घरों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। लोगों ने सबसे पहले महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। तब तक आग की लपटों ने आस पड़ोस के आठ घरों को चपेट में ले लिया। हादसे में करीब चार लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
यह हादसा बुधवार अपरान्ह करीब तीन बजे हुआ। उस समय ग्राम नब्बी नगला निवासी अज्जे पुत्र निजामुद्दीन के घर में खाना बन रहा था। तभी अचानक चूल्हे से उड़ी चिंगारी उनके घर पर पड़े छप्पर पर जा गिरी। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे घर का घेर लिया। इससे घर की महिलाएं और बच्चे निकलकर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के मुताबिक हवा काफी तेज चल रही थी। लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाते उससे पहले आग की लपटों ने उनके पड़ोसी तय्युब, जाबिर पुत्र हसरत, तख्तियार पुत्र हौलू, मीर हसन और उसके भाई कलाम, चंचल और उसके भाई हामिद पुत्रगण मुनब्बर के घर तक पहुंच गई। इस दौरान लोग महिलाओं, बच्चों और जानवरों को निकालने में जुटे रहे। आग से इन घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई, रजाई गद्दे समेत कुछ नकदी जल गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया था लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। इससे पहले लोगों ने ट्यूबवेल चलाकर जैसे-तैसे आग पर काबू पा लिया। इसकी सूचना पर राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई।