फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire in grocery store, goods worth eight lakh including cash burnt

Budaun News: किराना की दुकान में लगी आग, नकदी समेत आठ लाख का सामान जला

Wed, 29 Mar 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire in grocery store, goods worth eight lakh including cash burnt
उझानी/कछला (बदायूं)। कछला गंगाघाट के पास किराना की दुकान में बिजली के तारों से उठी चिंगारी से आग लग गई। दुकान उस वक्त बंद थी। पड़ोसियों ने धुआं उठता देख दुकानदार के परिजनों को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक करीब आठ लाख रुपये का माल जल गया।
विज्ञापन

कछला के वार्ड-तीन निवासी अजय शर्मा की गंगाघाट के पास किराना की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दुकान के अंदर से धुआं उठने लगा। यह देख आसपास के लोगों ने अजय को सूचना दी। अजय के परिजन मौके पर पहुंचे। ताले खोलकर शटर उठाया तो अंदर लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने निजी संसाधनों से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात कही जा रही है। अजय ने बताया कि दुकान के अंदर किराना के सामान समेत गुल्लक में रखे 45 हजार रुपये भी जल गए हैं। उन्होंने करीब आठ लाख रुपये के नुकसान की बात कही। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed