फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out in the house due to cylinder leakage, household items and electronic goods burnt

Budaun News: सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, घरेलू समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान जला

Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to cylinder leakage, household items and electronic goods burnt
हजरतपुर के हसौरा गांव में घर में लगी आग से जला सामान। संवाद
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हसौरा में रविवार दोपहर एलपीजी सिलेंडर में गैस लीक होने से आग लग गई। इससे आग पूरे घर में फैल गई। आग ने घर के घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। इससे घरेलू सामान, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से निजी संसाधनों से आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन

गांव हसौरा निवासी प्रेम नारायण ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी प्रीतम देवी घर में एलपीजी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी सिलेंडर से गैस लीक होने से पाइप में आग लग गई। इससे आग की तेज लपटें निकलने लगी। उसकी पत्नी कुछ समझ पाती, तब तक आग रसोई घर से कमरों तक फैल चुकी थी। शोर शराबा सुनकर परिवार व आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस बीच आग ने फ्रिज, चारपाई, बिस्तर, कपड़े, घरेलू सामान समेत अन्य सामान को चपेट में ले लिया। इससे सारा सामान धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद करीब पौने घंटे बाद दातागंज अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक परिवार के लोगों ने सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पा लिया था। प्रेम नारायण के मुताबिक, आग से उनके घर का काफी सामान जल है। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई है।

हजरतपुर के हसौरा गांव में घर में लगी आग से जला सामान। संवाद

हजरतपुर के हसौरा गांव में घर में लगी आग से जला सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed