{"_id":"675916edd085d354bf05189b","slug":"fire-broke-out-in-cattle-shed-due-to-short-circuit-two-animals-burnt-calf-died-badaun-news-c-123-1-sbly1029-130761-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, दो पशु झुलसे, बछड़े मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शॉर्ट सर्किट से पशुशाला में लगी आग, दो पशु झुलसे, बछड़े मरा
विज्ञापन
आग लगने के बाद जली पड़ी झोपड़ी। संवाद
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हर्रामपुर में शॉर्ट सर्किट से सोमवार रात करीब दो बजे अचानक पशुशाला में आग लग गई। चपेट में आकर एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि दो पशु झुलस गए। आग की लपटें देख किसान ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग जाग गए और आग पर काबू पाया।
हर्रामपुर निवासी रामपाल सिंह की गांव के पास ही पशुशाला है। इसमें चार पशु बंधे थे। सोमवार को वह पशुओं को चारा डालकर पास में ही चारपाई डालकर सो गया। रात करीब दो बजे अचानक आग की लपटें उठीं तो रामपाल जाग गया।
लपटें देखकर वह शोर मचाने लगा। जिसपर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जैसे-तैसे पशुओं को बाहर निकाला गया। इसमें एक बछड़ा मर गया, जबकि दो पशु झुलस गए। रामपाल ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।