फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out in a wheat lock, 40 quintals of wheat and straw burnt.

Budaun News: गेहूं के लॉक में लगी आग, 40 क्विंटल गेहूं-भूसा जला

Thu, 23 Apr 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a wheat lock, 40 quintals of wheat and straw burnt.
दातागंज के कल्याणपुर में किसान में खेत में जलता लाक। संवाद - फोटो : Samvad
दातागंज। गांव कल्याणपुर में मंगलवार अपरान्ह खेत में रखे 10 बीघा गेहूं के लॉक में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा लॉक राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि गांव वालों के तमाम प्रयास के बाद भी काबू नहीं की जा सकी। करीब एक घंटे में पूरा लॉक खाक हो गया।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी राम सिंह पुत्र गोकुल ने 10 बीघा गेहूं की फसल काटकर उसका लॉक खेत में लगा रखा था। आगजनी में करीब 35 से 40 क्विंटल गेहूं के अलावा भूसा भी जल गया। करीब 1.25 लाख की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

किसान राम सिंह ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित किसान को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर में शादी के कारण नहीं उठा पाए थे खेत से गेहूं
पीड़ित किसान राम सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी होने के कारण गेहूं निकालने में विलंब हो गया था। फसल का लॉक खेत में ही लगा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।



फोटो-38



बिजली की चिंगारी से गेहूं की छह बीघा फसल राख



बिल्सी। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रफीनगर में बुधवार की शाम अचानक गेहूं के खेत में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर करीब छह बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। देखते ही देखते आग आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रफीनगर निवासी किसान यशपाल ने आरोप लगाया कि उनके खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित किसान ने तहसील प्रशासन को सूचना देकर हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

दो झोंपड़ियों में आग से अनाज जला, पांच भैंस झुलसी



उझानी। गांव गूदरागंज में दो झोंपड़ियों में लगी आग से गेहूं के सात बोरे जल गए। ग्रामीण आग पर काबू पाते, उससे पहले ही पांच भैंसें झुलस गईं।



हादसा बृहस्पतिवार अपराह्न करीब दो बजे हुआ। गूदरागंज निवासी नेकसू और बकील की झोंपड़ियां गांव के बाहरी छोर पर हैं। झोंपड़ियों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से नेकसू की तीन और बकील की दो भैंसें झुलस गईं। गेहूं से भरे सात बोरे और रोजमर्रा इस्तेमाल का सामान भी जल गया। नेकसू की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सालय के कर्मियों ने झुलसी पांचों भैंस का प्राथमिक उपचार किया है। आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। संवाद


आग से दो किसानों की भूसी की बुर्जी राख



दहगवां। नगर पंचायत दहगंवा के वार्ड नंबर नौ में दोपहर में किसी ने चूल्हे में से आग निकालकर कूड़े में डाल दी। तेज हवा चलने के कारण पास रखी भूसे के बुर्जी में आग लग गई। ग्रामीणों को उस समय आग लगने की जानकारी हुई जब भूसे की बुर्जी से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग देखते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। तब किसान सुभाष और कमल सिंह का भूसा उपले जलकर राख हो गए। संवाद

दातागंज के कल्याणपुर में किसान में खेत में जलता लाक। संवाद

दातागंज के कल्याणपुर में किसान में खेत में जलता लाक। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed