{"_id":"671971b60faf6f10670f2d94","slug":"fire-broke-out-due-to-gas-leaking-while-cooking-goods-burnt-badaun-news-c-123-1-bdn1007-128258-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, जला सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग, जला सामान
Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
उघैती। कस्बा उघैती में बुधवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस लीकेज होने के बाद रसोई में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से लगभग दस हजार रुपये का सामान जल गया।
कस्बा उघैती के मोहल्ला अहेरिया निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी राजबाला बुधवार दोपहर 12.30 बजे रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। गैस सिलिंडर में लीकेज होने के चलते रसोई में आग लग गई।
राजबाला ने भागकर अपनी जान बचाई। सभी परिवार के लोग घर से बाहर आ गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आग पर काबू नहीं पा पाए। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रसोई में रखे मसाले और अनाज जल गया। संवाद