फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire Breaks Out in Cattle Shed Amidst Wedding Preparations; Three Animals Perish

Budaun News: शादी की तैयारियों के बीच पशुशाला में लगी आग, तीन पशुओं की मौत

Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out in Cattle Shed Amidst Wedding Preparations; Three Animals Perish
उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम पचदियोरा दीवाननगर में आग लगने से जला सामान। स्रोत- ग्रामीण
उसावां। ग्राम पचदियोरा दीवाननगर में सोमवार शाम चार बजे के करीब देवेंद्र सिंह यादव की पशुशाला में आग लग गई। घटना उस समय हुई जब परिवार में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पशुशाला में बंधे नेत्रपाल सिंह यादव का एक भैंसा, देवेंद्र सिंह यादव की एक भैंस और अनुज कुमार सिंह यादव की एक गाय आग में जलकर मर गए। इसके अतिरिक्त, एक वैगनआर गाड़ी, जनरेटर का अल्टीनेटर और कुटी मशीन सहित कई अन्य मशीनरी भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। थानाध्यक्ष की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर आग से हुई क्षति का विस्तृत आकलन किया। जिस पशुशाला में आग लगी थी, वह नेत्रपाल सिंह यादव, कृष्णपाल सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह यादव और चंद्र प्रकाश सिंह यादव की साझे की थी। इन सभी परिवारों का सामान और पशु इसी स्थान पर रखे जाते थे। दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह भी गांव पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह पर संकट
यह घटना ऐसे समय हुई जब देवेंद्र सिंह यादव के परिवार में खुशियों का माहौल था। उनकी चचेरी बहन की शादी थी और अलापुर क्षेत्र के नवादा से बरात आ रही थी। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे। अचानक लगी इस आग ने खुशियों के माहौल को गम में बदल दिया। आग लगने से न केवल संपत्ति का नुकसान हुआ, बल्कि शादी की तैयारियों में भी गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed