फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fir on yedu sugar mill director and bjp leader relative

यदु शुगर मिल के डायरेक्टर व भाजपा नेता के भतीजे समेत आठ के खिलाफ एफआईआर

Fri, 04 Dec 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
fir on yedu sugar mill director and bjp leader relative
बदायूं। एक दिन पहले गुराई गांव में पकड़ी गई अवैध गन्ना मंडी के मामले में पुलिस ने डीएम के आदेश पर यदु शुगर मिल के डायरेक्टर और भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी के भतीजे अभिजीत पटेल उर्फ सनी समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से बरामद गन्ना, सहकारी चीनी मिल शेखूपुर पहुंचा दिया गया है। एफआईआर दर्ज होने से भाजपाइयों में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि कई नेता इस संबंध में प्रशासन पर भी दबाव बनाने की कोशिश में लग गए हैं।
विज्ञापन

अभिजीत सिंह पटेल उर्फ सनी गुराई गांव का ग्राम प्रधान भी है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक समरपाल सिंह और मुख्य गन्ना अधिकारी रामसनेही के मुताबिक गांव गुराई में श्यामवीर सिंह के प्लॉट में अवैध गन्ना मंडी चल रही थी। ये मंडी कोई और नहीं बल्कि ग्राम प्रधान अभिजीत पटेल और उसका सहयोगी गजेंद्र पटेल चला रहा था। दोनों अवैध रूप से गन्ना खरीदकर यदु शुगर मिल को सप्लाई कर रहे थे। बुधवार को डीएम कुमार प्रशांत के आदेश पर उन्होंने गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा और सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के अधिकारियों के साथ गुराई में छापा मारा था। उस समय मौके पर गन्ना लदा एक ट्रक, दो छकड़ा और एक ट्रॉला पकड़ा गया। मामले में ग्राम प्रधान अभिजीत पटेल, गजेंद्र पटेल, यदु शुगर मिल के डायरेक्टर कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी, डीके श्रीवास्तव और तीन अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ धारा 417, 418, 419, 420, 468, 120-बी, 353 और यूपी गन्ना पूर्ति खरीद विनियक अधिनियम 1953 22(बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गुराई गांव में अवैध गन्ना मंडी से पकड़ा गया गन्ना सहकारी चीनी मिल शेखूपुर को सौंप दिया गया है। इस मामले में यदु शुगर मिल के डायरेक्टर और ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अगर भविष्य में भी जिले में कहीं भी इस तरह से गन्ना की खरीद फरोख्त होती दिखी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed