{"_id":"5fc94ce88ebc3e9bf228e058","slug":"fir-on-yedu-sugar-mill-director-and-bjp-leader-relative-badaun-news-bly4289765158","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदु शुगर मिल के डायरेक्टर व भाजपा नेता के भतीजे समेत आठ के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यदु शुगर मिल के डायरेक्टर व भाजपा नेता के भतीजे समेत आठ के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
बदायूं। एक दिन पहले गुराई गांव में पकड़ी गई अवैध गन्ना मंडी के मामले में पुलिस ने डीएम के आदेश पर यदु शुगर मिल के डायरेक्टर और भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारी के भतीजे अभिजीत पटेल उर्फ सनी समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मौके से बरामद गन्ना, सहकारी चीनी मिल शेखूपुर पहुंचा दिया गया है। एफआईआर दर्ज होने से भाजपाइयों में खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि कई नेता इस संबंध में प्रशासन पर भी दबाव बनाने की कोशिश में लग गए हैं।
अभिजीत सिंह पटेल उर्फ सनी गुराई गांव का ग्राम प्रधान भी है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक समरपाल सिंह और मुख्य गन्ना अधिकारी रामसनेही के मुताबिक गांव गुराई में श्यामवीर सिंह के प्लॉट में अवैध गन्ना मंडी चल रही थी। ये मंडी कोई और नहीं बल्कि ग्राम प्रधान अभिजीत पटेल और उसका सहयोगी गजेंद्र पटेल चला रहा था। दोनों अवैध रूप से गन्ना खरीदकर यदु शुगर मिल को सप्लाई कर रहे थे। बुधवार को डीएम कुमार प्रशांत के आदेश पर उन्होंने गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा और सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के अधिकारियों के साथ गुराई में छापा मारा था। उस समय मौके पर गन्ना लदा एक ट्रक, दो छकड़ा और एक ट्रॉला पकड़ा गया। मामले में ग्राम प्रधान अभिजीत पटेल, गजेंद्र पटेल, यदु शुगर मिल के डायरेक्टर कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी, डीके श्रीवास्तव और तीन अज्ञात समेत आठ लोगों के खिलाफ धारा 417, 418, 419, 420, 468, 120-बी, 353 और यूपी गन्ना पूर्ति खरीद विनियक अधिनियम 1953 22(बी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
गुराई गांव में अवैध गन्ना मंडी से पकड़ा गया गन्ना सहकारी चीनी मिल शेखूपुर को सौंप दिया गया है। इस मामले में यदु शुगर मिल के डायरेक्टर और ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। अगर भविष्य में भी जिले में कहीं भी इस तरह से गन्ना की खरीद फरोख्त होती दिखी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - कुमार प्रशांत, डीएम