फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR Lodged against three people for kidnapping the girl in Budaun

युवती का अपहरण: आरोपी बोले- दो तीन दिन में वापस भेज देंगे, घर नहीं लौटी बेटी तो पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

Fri, 18 Aug 2023 05:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Aug 2023 05:06 PM IST
सार

उझानी कोतवाली क्षेत्र से एक युवती कई दिनों से लापता है। उसके पिता ने एक युवक समेत तीन लोगों पर अगवा करने का आरोप लगााय है। आरोपी पहले उसे वापस भेजने की बात कहते रहे, अब वो खुद लापता हो गए हैं। 

विज्ञापन
FIR Lodged against three people for kidnapping the girl in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों लापता युवती के पिता ने युवक समेत तीन लोगों पर एफआईआर कराई है। शुरू में आरोपियों की ओर से उसे भरोसा दिलाया गया कि बेटी को वापस भेज देंगे, लेकिन बाद में मामला प्रेम प्रसंग का बताकर आरोपी मुकर गए। आरोपी अब अपने घरों पर भी नजर नहीं आते।

विज्ञापन


लापता युवती बालिग है। युवती का उसी के गांव के निवासी भूपेंद्र से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पांच दिन पहले उसे भूपेंद्र अपने दोस्त अरविंद और उसके मामा अनिल के सहयोग से बहला कर अगवा कर ले गया। इसकी भनक लगने पर युवती के पिता ने पहले आरोपियों के परिजनों ने संपर्क साधा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी के 'पाप' से मिटा सुहाग: 'मुझे इसे अपनी घरवाली कहने में घिन आती है', सुसाइट नोट लिख बृजनंदन ने लगाई फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने युवती के पिता से बात नहीं की, लेकिन एक युवक के परिजन ने उसे विश्वास दिलाया कि दो-तीन दिनों में वह घर लौट आएगी। इसके बाद युवती को वापस कर दिया जाएगा। फिर भी आरोपियों ने युवती की उसके पिता से बात कराई और न ही उसे मुक्त करके घर भेजा।

तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

युवती के पिता ने कोतवाली आकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने उसकी तहरीर पर भूपेंद्र, अनिल और अरविंद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अरविंद और अनिल नगर में बालाजीपुरम कालोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। 

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती पहले भी अपने घर से लापता हो चुकी है। उस वक्त वह नाबालिग थी। बालिग होने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई है। उसकी बरामदगी के लिए कोशिश की जा रही है। आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी गई, लेकिन तीनों में से कोई भी अपने घर पर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed