{"_id":"667dcd8315f1faa632073823","slug":"fir-filed-against-three-persons-including-anganwadi-worker-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121292-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र में सरकारी रिफाइंड बेचने के मामले में पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने विवेचना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदगंज में नौ जून को ककराला निवासी नाजिम सरकारी रिफाइंड के साथ पकड़ा गया था। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने रिफाइंड अपने कब्जे में ले लिया था। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई थी।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कादरचौक विशेष शर्मा के मुताबिक, आरोपी से 50 पैकेट बरामद हुए थे। इसमें एसडीएम के आदेश पर मामले की जांच कराई गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी सालारपुर और कादरचौक, मुख्य सेविका कादरचौक ने इसकी जांच की। छानबीन के दौरान नाजिम ने बताया था कि उसने मोहम्मदगंज निवासी पंकज गुप्ता के कहने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महजबीन से खरीदा था।
विज्ञापन
इसके दूसरे दिन महजबीन के केंद्र पर जाकर मामले की जांच पड़ताल की गई, लेकिन उसका केंद्र बंद था।
परिवार वालों ने बताया कि महजबीन कहीं गईं हुईं हैं। चाबी उसके ही पास है। 10 जून को केंद्र खुलवाकर जांच कराई गई तो स्टॉक पूरा निकला। इससे माना जा रहा था कि उसने कहीं से स्टॉक पूरा कर लिया। इस मामले में अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महजबीन, पंकज गुप्ता और नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।