{"_id":"664fd90e67ba06f1300b3be4","slug":"fir-against-four-including-father-and-son-in-murder-of-farmer-badaun-news-c-123-1-sbly1004-119232-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसान की हत्या में पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसान की हत्या में पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ एफआईआर
Fri, 24 May 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 24 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के किसान अभिषेक शर्मा उर्फ रामजी दास की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने गांव में दबिश भी दी लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विजयपुर गांव में मंगलवार तड़के अभिषेक शर्मा उर्फ रामजी दास की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक सुबह पांच बजे अपने खेत पर फसल देखने गए थे। जब वह सुबह आठ बजे तक वह लौटकर नहीं आए तो परिवार वाले उन्हें ढूंढते हुए खेत पर पहुंचे, जहां गुलफाम के खेत में शव पड़ा मिला। बुधवार दोपहर उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई।
बृहस्पतिवार सुबह बड़े भाई राजेश ने थाने जाकर गांव के रामखिलाड़ी यादव और उसके बेटे सोनू व नीरज, बटाईदार वीरेश के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार शाम इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन कोई आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। परिवार वालों ने अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। - सुशील कुमार सिंह, सीओ बिल्सी