{"_id":"65cbc3fd28fc3a7ad8054539","slug":"filling-was-being-done-in-the-colony-officers-arrived-to-investigate-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113437-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कॉलोनी में किया जा रहा था भराव, जांच करने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कॉलोनी में किया जा रहा था भराव, जांच करने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
बिसौली में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते राजस्व टीम के साथ तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला।संवाद
बिसौली में आंवला रोड का मामला, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागे चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। कस्बे में आंवला रोड पर आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए भराव डाला जा रहा था। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र में आंवला मार्ग पर करीब दस बीघा का एक भूखंड है। उसमें करीब पांच बीघा से अधिक भूमि में तालाबनुमा गड्ढा है। इस जमीन का नजदीकी जिले के एक व्यक्ति ने सौदा कर लिया और उसने चिह्नांकन करवाकर उस पर प्लाटिंग शुरू कर दी। उसने काफी जमीन पटवा दी और एक पुलिया का निर्माण भी करवा दिया।
यहां कई ट्रैक्टर ट्राॅली और जेसीबी लगाकर नजदीकी गांव बंजारिया, सलेमपुर और पिंदारा आदि से मिट्टी भरवाकर पटाव करवा रहा था। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। मंगलवार शाम एसडीएम कल्पना जायसवाल के निर्देश पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन इससे पहले खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राॅलियां और जेसीबी लेकर भाग गए। तहसीलदार विजय शुक्ला ने नायब तहसीलदार जीएस यादव, लेखपाल संदीप कुमार के साथ मिलकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
-
डंपरों से पाट दिया तालाब
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अंधरऊ निवासी बलवीर सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उनके गांव में करीब 200 वर्ग गज में एक तालाब है। उसे कई दिन से पाटा जा रहा है। बलवीर सिंह का कहना है कि उनके गांव में एक ही तालाब है। जहां सरकार तालाबों की रक्षा कर रही है और नए तालाब खोदवाए जा रहे हैं। वहीं अंधरऊ गांव में तालाब पटवाया जा रहा है। संवाद