फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Filled tube workers shout

ट्यूबवेल कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 10 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Filled tube workers shout
 
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ट्यूबवेल कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड द्धितीय के परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना सभा में सत्येंद्र पाल सिंह शाक्य ने कहा कि मिस्त्री संवर्ग, विभाग में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह वर्ग सर्दी, गर्मी, वर्षा आदि में संघर्ष के साथ जिम्मेेदारी निभाते हुए मशीन का रखरखाव रखता है। फिर भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
 ट्यूबवेल टेक्निकल इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि सिंचाई विभाग के आला अधिकारी और शासन भी संवर्ग की 10 सूत्रीय मांगों का संज्ञान नहीं लेना चाह रहा है। यदि जल्द ही हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 19 फरवरी को प्रमुख अभियंता भौतिक के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि नियम विरुद्ध निलंबित किए कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए। संगठन जायज मांगों का समर्थन करता है। इस मौके पर इलेक्ट्रिक मैकेनिक इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष विश्वभान सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। धरने में अनिल कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश पारासर, अरविंद साहू, नरेंद्र मोहन आर्य, सुनील कुमार, केशव मिश्रा, जावेद इरशाद, ह्देश सिंह, कुलदीप नारायण, शिवओम, नरेंद्र चंद्र शर्मा, शिशुपाल सिंह, प्रमोद कुमार, धर्मपाल, बृजमोहन, अशोक कुमार सक्सेना, राहुल, विजय सिंह, ज्ञानेंद्र, होरी लाल व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed