{"_id":"648e08f8c3ecbe83fc0fd855","slug":"fighting-stone-pelting-and-firing-on-two-sides-in-dahgawan-one-injured-badaun-news-c-4-1-185112-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहगवां में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहगवां में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग, एक घायल
Sun, 18 Jun 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में लड़की भगाने की रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट, पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। मामले की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
दहगवां का रहने वाला युवक पड़ोस में ही रहने वाली युवती को एक साल पहले भगा ले गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। शनिवार को युवक के पक्ष ने युवती के परिजनों पर टिप्पणी कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौच होने लगी। विवाद बढ़ा तो मारपीट और पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में फायरिंग होने लगी। कई राउंड फायर हुए। घटना में एक युवक घायल हो गया।
पूरे घटनाक्रम का वहां के लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। इस संबंध में एसएचओ जरीफनगर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर भेजी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले भाग गए थे। फायरिंग की बात गलत है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फायरिंग की वीडियो को भी झुठला रही पुलिस
दहगवां में मारपीट, पथराव और फायरिंग की वीडियो वायरल हुई। वीडियो के बाद भी पुलिस फायरिंग की बात को झुठला रही है। सीओ सहसवान श्यामबिहारी का कहना है कि मारपीट में फायरिंग नहीं हुई। जबकि वायरल हुई वीडियो में गोली की आवाज साफ सुनी जा सकती है। वीडियो बनाने वाला युवक खुद कह रहा है कि यह देखा कि तमंचे से गोली चलाई जा रही है।
-- -- -- -