{"_id":"6581e44eb718251ac908d0c4","slug":"fighting-and-stone-pelting-in-dispute-over-weir-fire-in-hut-badaun-news-c-123-1-sbly1004-10049-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेड़ के विवाद में मारपीट और पथराव, झोंपड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेड़ के विवाद में मारपीट और पथराव, झोंपड़ी में लगी आग
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना कलां में मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया लेकिन सोमवार रात एक पक्ष की झोंपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उसने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
ग्राम मुड़सेना कलां निवासी मनफूल रविवार को अपनी गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहे थे। बताते हैं कि उनके खेत के बराबर में श्यामपाल का खेत है, जिसमें उन्होंने सरसों बोई है। मनफूल के सिंचाई करने के दौरान उनके खेत से पानी कटकर श्यामपाल के खेत में चला गया, जिससे उनकी सरसों की फसल खराब हो गई।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सोमवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट हो गई और उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने श्यामपाल पक्ष के पन्नालाल और प्रेमपाल को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर बैठा दिया गया। इसी दौरान रात को श्यामपाल की झोंपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे झोंपड़ी में रखा कुछ सामान जल गया। श्यामपाल ने दूसरे पक्ष पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजित राम ने बताया कि दो पक्षों का विवाद है। इसमें कार्रवाई की गई है।