{"_id":"6af364ba804251c1ac0741ba","slug":"conveyed-a-message-of-national-awakening-by-lighting-51-lamps-badaun-news-c-123-1-sbly1001-177337-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 51 दीप जलाकर दिया राष्ट्र जागरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 51 दीप जलाकर दिया राष्ट्र जागरण का संदेश
विज्ञापन
बदायूं शहर के रानी अवंतीबाई चौक पर अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा की ओर से आयोजित दिव्य सनात
बदायूं। अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा की ओर से आयोजित दिव्य सनातन दीप महायज्ञ का पुनः शुभारंभ रानी अवंतीबाई चौक पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शंख ध्वनि एवं वैदिक स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 दीप जलाकर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र जागरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीप केवल अंधकार दूर करने का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सद्भाव और चेतना का प्रतीक है। सनातन संस्कृति हमें सत्य, सेवा, त्याग और समरसता का मार्ग दिखाती है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को आत्मसात करें और नई पीढ़ी को अपने संस्कारों एवं महापुरुषों के आदर्शों से परिचित कराएं।
कहा, प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक दीप संस्कारों का एक दीप सामाजिक एकता का और एक दीप राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रज्ज्वलित करना चाहिए। इस अवसर पर अमित पांडेय, बालमुकुंद महेरे, पवन शंखधार, अनुपम पाराशरी, अनुज कुमार शर्मा, शशांक रायजादा आदि मौजूद रहे।