फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fever outbreak in Mirapur village over 60 people affected in Budaun

बदायूं: मीरापुर गांव में बुखार का प्रकोप, 60 से अधिक लोग पीड़ित, पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Wed, 16 Sep 2026 04:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 16 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

बदायूं जिले के मीरापुर गांव में बुखार का प्रकोप फैल गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर में 48 मरीजों की जांच हुई। इनमें पांच डेंगू पॉजिटिव मिले, जिन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Fever outbreak in Mirapur village over 60 people affected in Budaun
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर की जांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के मीरापुर गांव में बुखार और डेंगू का प्रकोप फैल गया है। गांव में घर-घर मरीज हैं, जिनमें से पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था की कमी और जलभराव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 48 मरीजों की जांच की गई, जिसमें एंटीजन किट से पांच डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इन सभी मरीजों को निगरानी और उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई गई है। 
विज्ञापन


60 से अधिक लोग बुखार की चपेट में 
ग्रामीणों का दावा है कि 60 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं और दो माह में केवल एक बार फॉगिंग हुई है। नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह जलभराव है, जिससे मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोग घरों में ड्रिप लगाकर ग्लूकोज की बोतलें चढ़वा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह, मंडलीय एंटीलॉजिस्ट अभिषेक कुमार और एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की जांच, उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य टीमों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए।

सफाई व्यवस्था पर सवाल
ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था न होने से बुखार और डेंगू फैलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव में नालियां बजबजा रही हैं और जगह-जगह पानी जमा है। दो माह में केवल एक बार फॉगिंग की गई है, जो बुधवार को हुई। जिला मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने कहा कि गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है। उन्होंने सफाई व्यवस्था बेहतर न होने को दिक्कतों का कारण बताया और जिला पंचायती राज अधिकारी से सफाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed