{"_id":"64ff6a13ab7283c06604fb44","slug":"fever-outbreak-continues-four-more-people-died-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4111-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुखार का प्रकोप जारी, एक दिन में चार लोगों की मौत; डेंगू के सात मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुखार का प्रकोप जारी, एक दिन में चार लोगों की मौत; डेंगू के सात मरीज मिले
Tue, 12 Sep 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:57 AM IST
सार
बदायूं में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। सोमवार को बुखार से पीड़ित चार मरीजों की मौत हो गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में लगाए गए शिविरों में डेंगू के सात और मलेरिया पीवी के 15 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
भंद्रा गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
बदायूं में बुखार का प्रकोप जारी है। मलेरिया, डेंगू पीड़ित लगातार दम तोड़ रहे हैं। पेपल ग्राम निवासी लाल सिंह की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई, उनको निजी लैब में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इधर जतकी गांव में बच्ची समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। यहां काफी संख्या में लोग बीमार हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में लगाए गए शिविरों में डेंगू के सात और मलेरिया पीवी के 15 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव जतकी निवासी रिजवाना (25) पत्नी मुकीश, रहाना (28) पत्नी छोटे और एक वर्ष की अनाविया पुत्री ईदुल हसन की सोमवार को बुखार से मौत हो गई। जबकि रविवार को खाने अली (30) पुत्र मुन्ने अली की मौत हुई थी। मुन्ने को निजी लैब में डेंगू की पुष्टि हुई थी। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंच गई है। लोगों के जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। दवाओं को वितरण किया गया है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी इनकी मौत का कारण नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बेरहम बहू: बुजुर्ग सास को बेरहमी से पीटा, गला दबाकर मारने की कोशिश; कैमरे में कैद हुई करतूत
विज्ञापन
उधर, वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव पेपल निवासी लाल सिंह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। पहले परिजनों ने उनका बिसौली में एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। परिजनों के अनुसार यहां एक प्राइवेट लैब में उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। जिसके बाद उनको इलाज के लिए बरेली ले जाया गया। जहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ।
इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। वह भाजपा के बगरैन मंडल के अध्यक्ष थे। यहां बता दें कि रविवार को कटगांव निवासी कुलदीप की भी डेंगू से मौत हो गई थी। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांवों में कोई शिविर नहीं लगाया। शिव सिंह, भूरे की अनुसार दोनों गांवों में बुखार से कई लोग पीड़ित हैं।