फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fever

बुखार से तप रहा जगत ब्लाक, तीन और मरे

Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 19 Sep 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
जगत ब्लाक के गांव ललबुझिया में शुक्रवार को रामदीन (42) पुत्र रामचंद्र, रामभजन की 12 वर्षीय पुत्री रोशनवती की मौत हो गई। वहीं ककराला के वार्ड नंबर चार निवासी सागर (16) पुत्र निर्दोष ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इन लोगों को कई दिन से बुखार आ रहा था। तीन मौतों के साथ बुखार से मरने वालों की संख्या 34 हो गई है। इधर, जिला अस्पताल बुखार के मरीजों से फुल हो गया है। निजी डॉक्टरों के यहां भी बुखार पीड़ितों की लाइनें लगी हुई हैं। ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप मरीजों का खूब दोहन कर रहे हैं। तीन दिन में झोलाछापों के इलाज से दो लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

300 बेड के अस्पताल में 700 मरीज
बदायूं। जिला अस्पताल में 300 बेड हैं। इस समय यहां करीब 700 मरीज भर्ती हैं। इनमें ज्यादातर बुखार पीड़ित हैं। अस्पताल में रोज 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। हालत में सुधार होने पर मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। यही हाल निजी डॉक्टरों का है। हालत यह है कि इमरजेंसी में बेड को लेकर मरीजों के तीमारदारों में मारामारी तक हो जाती है।
विज्ञापन

झोलाछापों पर कार्यवाई को ठीम गठित
बदायूं। सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी ने जिले भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शुक्रवार को पांच सदस्यों की एक टीम गठित की है। डॉ. केके जौहरी के नेतृत्व में काम करने वाली टीम में हिलाल उद्दीन, संजीव कुमार, मनोज कुमार और जावेद को शामिल किया गया है। यह टीम पूरे जिले में छापामारी कर डॉक्टरों की डिग्रियों और प्रमाण पत्रों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 कर्मचारियों की टीम ने शुरू की फॉगिंग
बदायूं। मच्छर जनित बीमारियों से जिले में हो रहीं मौतों के बीच नगर पालिका ने नगर की सुध ली है। ईओ ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में नगर पालिका के 50 कर्मचारियों की टीम ने शुक्रवार को शहर में मच्छरनाशक दवाओं की छिड़काव शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर के जोगीपुरा, सिविल लाइंस, घंटाघर, कबूलपुरा, ऊपरपारा, गोपी चौक, नेकपुर आदि इलाकों में नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव किया।

सीएमओ पहुंचे ककराला सीएचसी
ककराला। सीएमओ डॉ. आरडी तिवारी ने शुक्रवार को ककराला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन महबूब सकलैनी भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने स्टाफ की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने लापरवाही करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को निलंबित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed