फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fever explosion... 9,269 fever patients found in one day

Budaun News: बुखार का विस्फोट... एक दिन में 9,269 बुखार के मरीज मिले

Thu, 29 Aug 2024 05:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 29 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Fever explosion... 9,269 fever patients found in one day
दातागंज के समरेर में लगे स्वास्थ्य ​शिविर में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
बदायूं। जिला पूरी तरह से अब बुखार की चपेट में आ चुका है। बुधवार को 25 गांव में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर 9,269 बुखार से पीड़ित मरीज मिले। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले में 25 गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाए थे। इन शिविरों में 35,881 मरीज पहुंचे। इसमें 9269 बुखार से पीड़ित मिले। मलेरिया की जांच में 149 पीड़ित निकले। टीम ने 1,06,668 क्लोरोकिन की टेबलेटों का वितरण किया। 27,633 लोगों को ओआरएस के पैकेट दिए गए। बुखार के इस सीजन में यह अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 अगस्त के बाद से लगातार गांवों में शिविर लग रहे हैं। इन शिविरों में रोजाना दो-ढाई हजार लोग बुखार से पीड़ित मिल रहे थे। बुधवार को एकाएक आंकड़ा बढ़ गया। यह आंकड़ा केवल शिविर का है। इसके अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व सीएचसी- पीएचसी में भी बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगाए गए शिविर

स्वास्थ्य विभाग ने गांव गलौथी, धीरपुर, बरखेड़ा, वीरमपुर, बिदुलिया, प्रेमी नगला, दहला नगला, नगला गुर्जर, नगला वरन, किसूपुरा, जलालपुर, गुलड़िया, ब्यौली,रोटा, सर्वा, सैजनिया, बसेला, कुंढरा, अचंदपुर, सकतपुर, दुंदनगर, भोगाजीत, नगरिया, मदारपुर, मोहकमपुर, जलालपुर, सेनपुर आदि गांवों में शिविर लगाए गए।

डेंगू की नहीं की जा रहीं जांचें
बता दें कि रोजाना जिले बढ़ी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग डेंगू की जांच नहीं करवा रहा। बुखार की गोली देकर महज खानापूर्ति की जा रही है। कई गांव में बुखार के कारण लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिले में बुखार का प्रकोप देखते हुए बीते दिन लखनऊ से टीम यहां आई थी। उसने सीएचसी व पीएचसी पर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखा था। टीम को व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलीं।

जिला अस्पताल में 445 बुखार के मरीज मिले

जिला अस्पताल में भी हर रोज बुखार के चार-पांच सौ मरीज सामने आ रहे हैं। पर्चा बनवाने को लंबी लाइन लग रहीं है। बुधवार को जिला अस्पताल का यह हाल रहा है कि पर्चा बनवाने को लंबी लाइन लगी। यहां बुधवार के 445 बुखार के मरीज पहुंचे।

एक घंटे बिजली गुल रहने से तड़पे मरीज
- जिला अस्पताल में दोपहर करीब एक बजे अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके बाद वार्ड में उमस से मरीज बेहाल हो गए। अस्पताल मेंं अंधेरा छा गया। एक्स-रे मशीन बंद हो गई, अल्ट्रासाउंड भी नहीं हो सके। ब्लड की जांच को मरीज लाइन में लगे रहे लेकिन नहीं हो सकी। दो बजे के बाद कर्मचारी ताले डालकर चले गए। मरीजों को बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। खून की जांच के दस मरीज, एक्सरे के आठ मरीज व अल्ट्रासाउंड के पांच मरीज वापस लौटे।



गांवों में ज्यादा से ज्यादा शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे बुखार के मरीज सामने आए व उन्हें दवा मिल सके। बुधवार को नौ हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। शिविरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।-
- डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

दातागंज के समरेर में लगे स्वास्थ्य शिविर में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

दातागंज के समरेर में लगे स्वास्थ्य शिविर में दवा लेते मरीज।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed