{"_id":"05af410f34c53e3f548689137df861b1","slug":"ferziwada-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन में तीन शिक्षामित्र निकले फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन में तीन शिक्षामित्र निकले फर्जी
बदायूं
Updated Wed, 14 Jan 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजित हुए शिक्षामित्रों के सत्यापन में फर्जीवाड़े का खुलासा होने लगा
विज्ञापन
है। अभी तक सत्यापन में बोर्ड ने तीन शिक्षामित्रों को फर्जी पाया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने तीनों को नोटिस जारी कर दिए हैं। साथ ही उनकी सेवाएं
समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगस्त में नियमित हुए शिक्षामित्रों को ज्वाइनिंग लेटर तो दे दिया गया लेकिन सत्यापन के बाद ही वेतन देने के आदेश दिए गए। जिले में नियमित हुए 1119 शिक्षामित्रों में करीब नौ सौ का सत्यापन हो चुका है। जानकारों की माने तो इसमें शिक्षामित्रों के फर्जीवाड़े का भी खुलासा हो रहा है। अभी तक आए सत्यापन में बोर्ड ने तीन शिक्षामित्रों को फर्जी बताया है।
इसमें आसफपुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में तैनात हीरालाल, कटागौंटिया के विवेक प्रताप और ब्लॉक समरेर में भीरावारी के रामदयाल का नाम है। बताते हैं कि तीनों के अंकों में फेर पाया गया है। पटल देख रहे बाबू नीलेश सक्सेना ने बताया कि तीन लोगों के सत्यापन में बोर्ड ने फर्जी बताया है। इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।