{"_id":"610054f98ebc3eb2be204e68","slug":"fertilizer-shops-raided-many-shopkeepers-fled-badaun-news-bly4545352149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानों पर छापा, कई दुकानदार भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानों पर छापा, कई दुकानदार भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अपर मुख्य सचिव कृषि के रेडियो संदेश के बाद कृषि अधिकारियों ने मंगलवार को शहर की कई तहसीलों में खाद की दुकानों पर छापामार कर कई दुकानों से नमूने भी भरे। भनक लगते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए जिनको नोटिस थमाया गया है।
खरीफ फसलों में उपयोग किए जाने वाले उर्वरक को निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के गोदाम खंगाले गए। डीएम द्वारा गठित टीम द्वारा जिले भर में यह कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत उप कृषि निदेशक द्वारा दातागंज में 16 स्थानों पर छापा मारकर चार नमूने भरे गए। वहीं जिला कृषि अधिकारी द्वारा बिल्सी, बिसौली, सहसवान में 27 जगह 12 नमूने भरे गए।
जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक तथा उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा खाद की दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर एग्री क्लीनिक एंड एग्री जंक्शन केंद्र सैदपुर को चेतावनी दी गई और आस्था फर्टिलाइजर, शिव शक्ति एग्रीकल्चर, एग्रो बीज भंडार, लव एग्रो बीज भंडार, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र, मां पूर्णागिरी देवी इंटरप्राइजेज, आरपीएम बीज भंडार वजीरगंज, एसएच सीड्स बिसौली आदि को प्रतिष्ठान बंद होने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। दुर्गा खाद भंडार नरैनी का निबंधन प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसलिए सभी खाद विक्रेताओं को स्टाक रजिस्टर, कैश मैमो, बिक्री रजिस्टर आदि अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता पाए जाने पर बीज अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।