फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female students gained a close understanding of police functioning.

Budaun News: छात्राओं ने करीब से समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

Wed, 22 Jul 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Female students gained a close understanding of police functioning.
दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत थाने का भ्रमण करती छात्राएं। संवाद
बदायूं। अमर उजाला फाउंडेशन के ‘दोस्त पुलिस’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की दस छात्राओं को महिला थाना का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्राओं ने महिला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली करीब से समझी। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने छात्राओं को बताया कि महिला संबंधी शिकायतें मिलने पर पुलिस किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करती है। उन्हें शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, बाल सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही छात्राओं को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और जाना कि शिकायत प्राप्त होने से लेकर उसके निस्तारण तक किस तरह पूरी प्रक्रिया अपनाई जाती है। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed