{"_id":"0795ca6dd3b214dd8557d4645b4406b0","slug":"felling-of-green-trees-not-staying-in-the-village-dropped-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गूरा बरेला में नहीं रुक रहा हरे पेड़ों का कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गूरा बरेला में नहीं रुक रहा हरे पेड़ों का कटान
दातागंज।
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में लकड़ी माफिया ने वन विभाग और थाना पुलिस से साठगांठ करके सैकड़ों हरे पेड़ काटे हैं। अब लकड़ी का उठान चल रहा है। खबर दिए जाने के बाद भी वन विभाग और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव वालों की मानें तो अभी हरे पेड़ों का कटान चल रहा है।
उसावां थाने से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव गूरा बरेली में गांव के एक व्यक्ति ने 13 बीघा आम और नीम का बाग बेचा था। पिछले सप्ताह एक लकड़ी ठेकेदार ने यहां हरे पेड़ों का कटान शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने कई बार इसकी खबर थाना पुलिस को दी। थाना स्तर से कार्रवाई न होने पर गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में बताया, लेकिन पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। गुरुवार को भी पेड़ काटे गए। लकड़ी लदी ट्रॉलियां यहां से बेरोकटोक जाती रहीं। पुलिस महकमे ने इनको रोकने की तहमत भी नहीं दिखाई। वहीं उप वनाधिकारी ईश्वर दयाल का कहना है कि संबंधित रेंजर इस समय बदायूं में नहीं हैं। उनके आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। अब उनको कौन बताए कि तब तक पूरा बाग साफ हो चुका होगा।