फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fed up with the neighbours, the victim's family left Hussainpur village.

Budaun News: पड़ोसियों से तंग आकर पीड़ित परिवार ने छोड़ा हुसैनपुर गांव

Tue, 14 May 2024 04:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the neighbours, the victim's family left Hussainpur village.
हुसैनपुर गांव से पलायन करता परिवार। संवाद
कछला। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर से एक परिवार पड़ोसियों से तंग आकर गांव छोड़कर पाठक नगला जा रहा है। परिवार के मुखिया जयपाल का कहना है कि पिछले कई साल से उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। लगातार आरोपी तंत्र-मंत्र कर रहे हैं। वह शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

ग्राम हुसैनपुर निवासी जयपाल पुत्र बाबूराम सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में घर का सारा सामान भरकर गांव छोड़ गए। वह अपने परिवार के सभी लोगों को भी साथ ले गए हैं। जयपाल का कहना था कि काफी समय से उनका पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा था। आरोपी लगातार उनके परिवार के साथ कोई न कोई तंत्र-मंत्र की क्रिया करते रहते हैं, जिससे उनका परिवार काफी परेशान है।
विज्ञापन

इस चक्कर में करीब डेढ़ साल पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी। आरोपियों ने उसके साथ भी कोई तंत्र-मंत्र की क्रिया की थी, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई थी। वह कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इधर बताया जा रहा है कि दूसरा पक्ष भी तंत्र-मंत्र की क्रिया करने का आरोप लगाता आ रहा है। उसके परिवार में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्ष अंधविश्वास को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। परिवार के गांव छोड़कर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। उनके घर पर ट्रैक्टर खड़ा है। केवल वीडियो बनाने और फोटो खींचने के लिए ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान भरा गया था। परिवार भी घर पर मौजूद है। गांव छोड़कर जाने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed