{"_id":"69b31bca0e8734d7f10798c1","slug":"fed-up-with-his-wifes-infidelity-a-young-man-consumed-toxic-substance-and-is-critical-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159121-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पत्नी की बेवफाई से तंग युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पत्नी की बेवफाई से तंग युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर
विज्ञापन
बदायूं। पत्नी की बेवफाई से तंग युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह पुलिस को सूचना देने चल दिया। मंडी समिति पुलिस चौकी के बाहर पहुंचते ही बेहोश होकर गिर गया। यह देख मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही परिवार के लोगों को सूचना दी गई।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की शादी लगभग एक वर्ष पहले बिनावर थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में संपन्न कराई गई थी। बताते हैं कि शादी के पहले से ही युवती का अपने बहनोई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दंपती में क्लेश रहता था।
बताते हैं कि शादी के बाद युवती पहली होली मनाने मायके गई थी। बुधवार को युवक अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी और विदा नहीं की। साढ़ू ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी बात से परेशान होकर बृहस्पतिवार की सुबह वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह किसी तरह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मंडी पुलिस चौकी पहुंच गया और बाहर ही गिर गया। मंडी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सूचना दी और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने उसके साढ़ू और पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहा एक बाइक सवार मंडी चौकी के बाहर गिर गया। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनाें ने अभी शिकायती पत्र नहीं दिया है। अगर शिकायती पत्र देते हैं तो जांच कराके कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं