{"_id":"5d6d6ba18ebc3e93bd107c47","slug":"feaver-badaun-news-bly3746855137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बुखार से पांच और लोगों की मौत, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बुखार से पांच और लोगों की मौत, डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में फैला बुखार अब जोर पकड़ता जा रहा है। रोजाना दो-चार लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। इससे जिले में बुखार की दहशत का माहौल शुरू हो गया है। सोमवार को भी बुखार ने पांच लोगों की जिंदगी निगल ली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में फैला बुखार रोकने में प्रधान और आशा वर्कर मदद करें। मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाएं, साफ सफाई कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार शाम डीएम दिनेश कुमार सिंह सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस-जिस गांव में फैल्सीपेरम बुखार फैला है, उन गांव में एसडीएम और एसीएमओ को लगाया गया है। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है कि वह गांव में साफ सफाई कराएं और मरीजों का उचित इलाज कराएं। दो दिन के अंदर इसका रिजल्ट दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज झोलाछाप से दवा नहीं लेगा। जहां भी झोलाछाप दिखाई दे तुरंत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। आशा वर्कर और ग्राम प्रधान बुखार पीड़ितों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में भर्ती कराएं। अगर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए प्रेरित नहीं किया गया तो प्रधान की पॉवर सीज होगी और आशा वर्कर की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इस मीटिंग में एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह, संयुक्त निदेशक, मलेरिया अधिकारी और सभी एसडीएम, एसीएमओ मौजूद रहे।
बुखार से इन लोगों की हुई मौत
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैथू निवासी साजिद की चार वर्षीय बेटी खुशनुमा को रविवार सुबह बुखार आया था। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां सोमवार दोपहर खुशनुमा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मूसाझाग। जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लखनपुर निवासी पूनम (35) पत्नी राकेश को दो दिन पहले बुखार आया था। परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल से पूनम का इलाज करा रहे थे। सोमवार दोपहर पूनम की घर पर मौत हो गई। वहीं समरेर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी नन्हे (50) पुत्र बरकतउल्ला को एक दिन पहले अचानक बुखार आया था। सोमवार शाम ज्यादा हालत बिगड़ गई। परिवार वाले नन्हे को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लिया निवासी वेदराम की पंद्रह वर्षीय बेटी अनूपा को सोमवार सुबह अचानक बुखार आया था। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां देर शाम जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बगरैन। वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कतगांव निवासी बंटी (11) पुत्र प्रकाश को रविवार रात करीब 12 बजे तेज बुखार आया था। परिवार वाले उसे बिसौली स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया है।
सराय पिपरिया पहुंचे एसडीएम, साफ-सफाई के दिए आदेश
- दातागंज एसडीएम कुंवरबहादुर सिंह सोमवार शाम मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सराय पिपरिया पहुंचे। उन्होंने गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। प्रधान को साफ सफाई कराने के आदेश दिए। इस दौरान उनके साथ मौजूद एसओ मूसाझाग ललित भाटी ने झोलाछापों के बारे में सूचना देने को कहा।