{"_id":"68449124d29f156d8306e629","slug":"fear-of-police-muslim-agents-did-not-even-reach-home-to-celebrate-eid-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140803-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस का डर... ईद मनाने भी घर नहीं पहुंचे मुस्लिम एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस का डर... ईद मनाने भी घर नहीं पहुंचे मुस्लिम एजेंट
विज्ञापन
अमर ज्योति कंपनी पर लटका ताला। संवाद
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के चार एजेंटों के जेल जाने से हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को मुस्लिम एजेंट पुलिस के डर से घर नहीं पहुंचे और चोरी छुपे रिश्तेदारी में ईद मनाई।
धोखाधड़ी में अब तक कंपनी के निदेशक शशिकांत व सूर्यकांत मौर्य समेत 13 लोग नामजद हो चुके हैं। अज्ञात में एजेंट व अन्य कर्मचारी भी हैं। अब तक करीब पांच सौ से अधिक निवेशक अपना शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को सौंप चुके हैं। शुक्रवार को 43 अधिवक्ताओं ने नौ लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
--
एजेंटों की तलाश में दीं दबिश
शहर में करीब सौ से अधिक एजेंट हैं। अधिकतर एजेंट पुलिस के डर से घर नहीं जा रहे हैं। शनिवार को भी एजेंटों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
-- -
एसआईटी ने भी दी दबिश
एसएसपी ने एसआईटी गठित की है। शनिवार को टीम ने निदेशकों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
--
लगातार हो रहीं एफआईआर
निदेशकों के खिलाफ लगातार रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं। अब तक तीन मुकदमे उनके नाम से हो चुके हैं। करीब पांच सौ से अधिक लोग उनके खिलाफ तहरीर दे चुके हैं। जबकि 200 से अधिक लोग उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।
--
जो भी पीड़ित आ रहे हैं, उनकी तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी। एसआईटी भी अपना काम कर रही है। आरोपियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
-डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी