फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father-in-law filed a report against son-in-law's father and four brothers

Budaun News: ससुर ने दामाद के पिता व चार भाइयों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 29 Sep 2024 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law filed a report against son-in-law's father and four brothers
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर भगता नगला निवासी प्रेमवीर सिंह ने बेटी के ससुर व देवर जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ दामाद को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



दर्ज रिपोर्ट में प्रेमवीर ने कहा कि उसने अपनी बेटी संध्या की शादी 12 जुलाई 2023 को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई निवासी दुर्वेश के साथ की थी। शादी में छह लाख रुपये भी खर्च किए। इसमें 4 लाख 50 हजार रुपये नकद और दामाद को 50 हजार रुपये की सोने की एक चेन तथा एक लाख रुपये का घरेलू सामान दिया था।
विज्ञापन

दिए दान-दहेज से परिवार के लोग खुश नहीं थे। वह दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। दामाद दुर्वेश की यह दूसरी शादी थी। दुर्वेश के पांच अन्य भाई बालकेश, वेदप्रकाश, नेमपाल, अवधेश, व नेकसे अपने पिता से प्रत्येक भाई को 80-80 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। इसको लेकर वह परेशान रहते थे। इतना ही नहीं नत्थू सिंह बेटे दुर्वेश के विवाह में खर्च हुए रुपये संध्या से मायके से लाने का दबाव बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई और पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर दामाद दुर्वेश ने 16 जनवरी को गांव के पास ही ट्यूबवेल की कोठरी में फंदे से लटकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश पर जरीफनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed