Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father convicted of misdeed minor daughter sentenced to 10 years rigorous imprisonment

Budaun News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के दोषी पिता को 10 साल का कठोर कारावास, पत्नी ने दर्ज कराया था केस

Thu, 28 Aug 2025 08:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 08:18 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि पति नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता है। तीन साल पुराने इस मामले में विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Father convicted of misdeed minor daughter sentenced to 10 years rigorous imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बदायूं में तीन साल पुराने एक मामले में अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को कोर्ट ने सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट नीरज कुमार गर्ग ने अभियुक्त को 10 साल के कठोर कारावास व 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार महिला ने अपने ही पति के विरुद्ध सहसवान थाने में जनवरी 2022 में तहरीर देते हुए कहा कि वह कई महीनों से उसकी कक्षा सात में पढ़ने वाली 14 वर्षीय बेटी के साथ बुरा काम करता आ रहा था। रिपोर्ट दर्ज कराए जाने वाले दिन 31 जनवरी को तीन बजे उसका पति लड़की को पकड़कर जबरदस्ती कमरे में बंद करके उसके साथ बुरा काम कर रहा था। उसने देखा और उसे रंगे हाथों पकड़ा। तब बेटी ने बताया कि उसके पिता मां को पानी में नशे की दवाई दे देते थे। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करते थे। 
विज्ञापन


ऐसा करते हुए तीन माह बीत चुके हैं। पुलिस ने पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद कोर्ट ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया। अभियाेजन पक्ष के विशेष लोक अभियोजक व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलों को सुनने के बाद पिता दोषी पाए गए। कोर्ट ने उसे 10 साल का कठोर कारावास और 20 हजार का रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed