फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Farming will be promoted by farmers' uplift'

‘खेती को बढ़ावा देने से होगा किसानों का उत्थान’

Sat, 23 Dec 2017 11:44 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 23 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Farming will be promoted by farmers' uplift'
क‌िसानों का सम्मान। - फोटो : अमर उजाला
‘खेती को बढ़ावा देने से होगा किसानों का उत्थान’
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन, 30 प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो 

बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस शनिवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। खेती के जरिए वर्ष-2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प के साथ आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप और शेेखूपुर के विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने डीएम दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में जिले के 30 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। कहा- किसानों का वास्तविक उत्थान खेती को बढ़ावा देने से ही होगा। 
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में लगे किसान मेले में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किसानों के उत्थान में पूर्व प्रधानमंत्री चरणसिंह के योगदान की तारीफ की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए जो कदम उठाए हैं, वह किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहे हैं। चौधरी साहब किसानों के सम्मान के प्रतीक थे, इसीलिए उनके जन्मदिन को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। शेखूपुर के विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि किसानों की मेहनत की वजह से ही हमारा देश अनाज के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सका है। अच्छी उपज हासिल होने से अनाज दूसरे देशों में निर्यात किया जाने लगा है। केंद्र सरकार ने वर्ष-2022 तक किसानों को आया दोगुनी करने का जो लक्ष्य रखा है, उसे हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने किसानों के उत्थान की दिशा में संचालित सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर खुशी व्यक्त की। किसानों को सरकारी विभागों की ओर से हर स्तर पर मदद भी मुहैया कराई जाती रहेगी। उनकी मौजूदगी में सांसद और विधायक ने कृषि, मत्स्य, पशुपालन और उद्यान के क्षेत्र में जिले के 30 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत किया। किसान मेला और किसान सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने भी किसानों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अफसरों के अलावा भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। इस्लामिया इंटर कॉलेज में चौधरी चरणसिंह की जयंती पर गायन प्रतियोगिता में शाहनवाज प्रथम, रहनुमा द्वितीय, शिखा रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र माथुर ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में बताया। आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक कृष्ण कुमार और प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने पुष्पार्चन किया। इस मौके पर मनोज कुमार, श्याम नरेश यादव, शिवकुमार, रुचिता रानी, रेनू, परीक्षा सोमानी, वंदना, रानी, अंकिता वर्मा आदि मौजूद रहीं। 
उझानी। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में हुई गोष्ठी में किसानों को खेती के नए तौर तरीकों से अवगत कराया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. आरपी सिंह ने खेतों में फसल के अवशेष खेतों में नहीं जलाने की भी सलाह दी। प्रगतिशील किसानों की वैज्ञानिकों ने तारीफ भी की। मुख्य अतिथि अनुज कुमार अग्रवाल ने किसानों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर डॉ. अर्जुन सिंह,संजय कुमार, फूल सिंह, यशपाल सिंह, विमल कुमार, आनंद प्रकाश, आशीष अग्रवाल, आलोक सक्सेना और जगवीर मौजूद थे। 
-------------------
किसानों को नहीं पता कब होता है किसान दिवस 
कादरचौक। दिसंबर माह की 23 तारीख को मनाई जाने वाली चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने के लिए भले ही प्रचार और प्रसार किया जाता रहा हो लेकिन ब्लाक स्तर पर किसानों को ज्यादा जानकारी नहीं है। ब्लॉक में किसानों के लिए कृषि रक्षा इकाई राजकीय बीज भंडार है। इसी पर किसानों की गोष्ठी भी होती है लेकिन किसान दिवस पर कोई आयोजन नहीं हुआ और न ही किसी किसान को बताया गया। किसान भी यह नहीं जानते कि किसान दिवस कब होता हैं। इकाई सूनी पड़ी रही। 
----- 
चौधरी चरण सिंह थे किसानों के शुभचिंतक 
बदायूं। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिला महासचिव श्री सुरेशपाल सिंह चौहान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, पिछड़ों के उत्थान में लगा दिया था। उन्होंने किसानों की भलाई के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष किया। पार्टी नेता हिमांशु यादव, बलवीर सिंह यादव, सलीम अहमद, अशोक यादव, ज्वाला प्रसाद कश्यप, वीरेंद्र धींगड़ा, धीरेंद्र यादव, विमल शंखधार, सौरभ सक्सेना, परमिंदर सिंह, सतीश यादव समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
000000000000000
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई
बदायूं। रालोद के पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। 

रालोद जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम जिस व्यक्ति का जन्मदिवस मना रहे हैं, वो सदैव किसानों के हितैषी रहे हैं। हमें गर्व है, वो हमारे नेता रहे हैं। आज के लोग किसानों के हित को भूलकर राजनीति को व्यवसाय के रूप में बनाते जा रहे हैं। रालोद छात्रसभा प्रदेश महासचिव योगेश यादव ने कहा वर्तमान समय में किसानों, छात्रों, नौजवानों के साथ छलावा किया जा रहा है। अभी हाल ही में किसानों के साथ केंद्र, राज्य सरकारों ने कर्जमाफी के नाम पर बहुत बड़ा मजाक किया। कर्ज में डूबकर किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर हो गए। इस मौके पर रालोद जिला महासचिव देशपाल सिंह, जिला सचिव जय किशन, लाल शर्मा, विशेष यादव, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed