फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers will get relief from stray animals, risk to life will be reduced

Budaun News: किसानों को छुट्टा पशुओं से मिलेगी निजात, जान का खतरा होगा कम

Fri, 21 Feb 2025 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get relief from stray animals, risk to life will be reduced
कुंवरगांव में सड़क पर घूमते छुट्टा पशु। संवाद - फोटो : mathura
बदायूं। यूपी सरकार द्वारा जारी बजट में छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है। योजना धरातल पर उतरे तो किसानों को असली राहत मिलेगी। इससे जहां उनकी जान सुरक्षित होगी, वहीं उन्हें फसलों की रखवाली करने से भी मुक्ति मिलेगी। इससे किसान समृद्ध होंगे। मौजूदा बजट में सरकार ने इस पर ज्यादा जोर दिया है।
विज्ञापन


एक अनुमान के तहत शहर से लेकर देहात व हाईवे तक करीब आठ से दस हजार गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। यह हाल तब है जबकि जिले में 280 अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें 29,760 गोवंशीय पशु रह रहे हैं। किसान लगातार धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। शासन तक मामले पहुंचे तो सरकार ने इस ओर ध्यान दिया। किसानों को राहत देते हुए बजट में इसको शामिल किया है।
विज्ञापन


सरकार ने इस बजट में छुट्टा पशुओं के रखरखाव पर 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इससे जिले को मिलने वाली धनराशि छुट्टा पशुओं को संरक्षित कर उनकी देखरेख, रखरखाव पर खर्च की जाएगी। इसी के साथ ही 140 कराेड़ रुपये गोआश्रय स्थल बनाने के लिए भी बजट मिला है। मौजूदा बजट में सरकार ने इस पर ज्यादा जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कान्हा गोशालाओं का निर्माण होगा। स्थायी व अस्थायी गोशालाओं को खोलने का प्रावधान किया गया है। इससे सड़कों पर घूम रहे छुट्टा गोवंशो को गोशालाओं में भेजा जा सकेगा।


एक साल में 20 से अधिक लोगों की छुट्टा गोवंश ले चुके हैं जान
जिले में 2024 के बजट में भी छुट्टा पशुओं को लेकर प्रावधान किया गया था, लेकिन धरातल पर काम नहीं हो सका। इससे छुट्टा गोवंश सड़कों से लेकर गांवों तक में घूमते रहे और लोगों पर हमलावर होते रहे। साल भर में करीब 20 लोगों की जान इन छुट्टा पशुओं की वजह से चली गई। अगर बजट का सही से उपयोग कर शासन की मंशा के अनुरूप बजट खपाया जाता तो लोगों को जान नहीं गंवानी पड़ती। इसके लिए बजट में प्रमुखता से लिया गया है।



रात भर जागकर रखानी नहीं पड़ेंगी फसलें
किसानों को रात में जागकर फसलों की रखवाली न करनी पड़े इसके लिए बजट में छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने की योजना पर बजट खपाया जाएगा। किसानों को फसलों की रखवाली की चिंता भी दूर हो जाएगी, अगर बजट को सही से धरातल पर लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed