सहसवान। तहसील सभागार में बुधवार को जिला विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बैठक कर किसानों को जागरूक किया।
डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने सहसवान, दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के सभी सचिवों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक और लेखपालों को बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ-साथ फसलों के क्रय विक्रय में भी लाभ मिलेगा। प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि जिन लोगों के आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं हैं, वह जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कराएं। बैठक में तहसीलदार शर्मनानंद, सहसवान खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, दहगवां खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार झा के अलावा सचिव एवं खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। संवाद