{"_id":"67589d0d83bf25457101bd44","slug":"farmers-were-cheated-in-the-name-of-providing-cheap-fertilizers-badaun-news-c-123-1-sbly1035-130743-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सस्ती खाद दिलाने के नाम पर किसान को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सस्ती खाद दिलाने के नाम पर किसान को ठगा
विज्ञापन
उझानी में ठगी का शिकार नीलेश। संवाद
उझानी। डीएपी की मारामारी के बीच किसान को झांसे में लेकर एक हजार रुपये ठग लिए गए। ठग ने एडवांस रुपये देने की बात कहकर किसान को अस्पताल तक बुलाया फिर चकमा देकर खिसक गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज निवासी नीलेश सिंह को डीएपी और यूरिया के बोरे चाहिए थे। इसके लिए वह कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर स्थित इफको के बिक्री केंद्र पर पहुंचे। बकौल नीलेश बिक्री केंद्र पर मिले एक युवक ने उसे सस्ते में खाद दिलाने का भरोसा दिलाया।
उसने खुद को सीएचसी में तैनात एक डाॅक्टर की गाड़ी का चालक बताया। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तक उसे बुला लाया। यहां एक हजार रुपये एडवांस लेकर उसे वहीं खड़ा रहने के लिए कहा। बोला-वह अभी थोड़ी देर में खाद की व्यवस्था करके आता है।
विज्ञापन
नीलेश काफी देर तक गेट के पास ही इंतजार करता रहा, लेकिन आरोपी युवक बाहर नहीं आया तो उन्होंने खोजबीन की। ठग उसे चकमा देकर निकल गया। नीलेश की सूचना व पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन फुटेज में भी ठग परिसर में नजर नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।