{"_id":"64bae00bdec9bf36630e03fa","slug":"farmers-union-protest-in-ambiapur-for-various-demands-badaun-news-c-123-1-bdn1001-1298-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन का अंबियापुर में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विभिन्न मांगों को लेकर किसान यूनियन का अंबियापुर में धरना
विज्ञापन
विभिन्न मांगो को लेकर अंबियापुर ब्लॉक पर धरना देते किसान यूनियन के पदाधिकारी।
बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में ब्लॉक अंबियापुर प्रांगण में धरना देकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीओ कृषि अशोक कुमार शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम सतेती पट्टी चूरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय को जाने वाली सड़क आज तक नहीं बनी है। शिकायत करने के बाद भी सिर्फ आश्वासन दिए गए हैं।
गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। जिससे मच्छर पैदा हो रहे हैं। मांग की गई कि सफाई व्यवस्था सुचारू की जाए। प्रधान एवं सचिव की खिलाफ जांच कराई जाए। अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो भारतीय हलधर किसान यूनियन अनिश्चितकालीन धरना देगी।
विज्ञापन
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनूप सिंह, अरुण चौहान, शाहनवाज अल्वी, अजीत सिंह गुर्जर, प्रदीप चौहान, नीरज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद