फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers should move towards organic and natural farming: Ramakant

जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों किसान : रमाकांत

Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers should move towards organic and natural farming: Ramakant
बदायूं। गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने गो-संरक्षण व संवर्धन की जिला स्तरीय अनुसंधान मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को गोवंशों की चिंता करने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंशों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क पर कोई निराश्रित गोवंश नजर नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोबर व गोमूत्र बहुमूल्य हैं। उन्होंने कहा कि सहभागिता योजना के गो-पालकों को सब्सिडी पर बायोगैस संयंत्र दिया जाए, जिससे वह जैविक व प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो सकें। कुपोषित गोवंशों का विशेष ध्यान रखा जाए। गोवंशों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार गोवंशों के संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। सड़क पर कोई निराश्रित गोवंश न आए इसके लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनपद के किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती करने के लिए प्रेरित करें। नमामि गंगे यूपी डास्प, कृषि व उद्यान आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ केशव कुमार ने गो-संरक्षण की प्रगति से अवगत कराया। बताया कि 294 ग्रामीण क्षेत्र, तीन काजी हाउस, पांच वृहद गो-संरक्षण, तीन कान्हा गोवंश आश्रय स्थल, 12 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। साथ ही 7833 गोवंश को मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत सुपुर्दगी में दिए गए हैं। गो आश्रय स्थलों में 34357 गोवंश संरक्षित किए हैं।
इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार समेत सभी खण्ड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed