फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers seeking to waive loans of up to five million

किसानों का पांच लाख तक का  कर्ज माफ करने की मांग

Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers seeking to waive loans of up to five million
‌बैठक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट की हुई पंचायत  
विज्ञापन

 भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) की एक पंचायत मालवीय आवास पर हुई। इसमें किसानों ने पांच लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किए जाने की मांग की। साथ ही डीएम को संबोधित ज्ञापन भी दिया। 

मंडल महासचिव सोहनपाल ने कहा कि किसान बेमौत मारा जा रहा है और उन लोगों पर बैंक वाले कर्जा वसूलने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने किसानों से पांच लाख रुपये तक के कर्ज को माफ किए जाने की मांग की। साथ ही सिंचाईं के लिए कुओं के नए कनेक्शन खोले जाने की मांग भी की गई। जिलाध्यक्ष जमुना सिंह फौजी ने कहा कि किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे किसान बहुत परेशान है। उन्होंने किसानों के हित के लिए बिजली सप्लाई 16 घंटे किए जाने और तालाबों को भरे जाने की मांग की। कहा तालाबों में पानी न होने की वजह से पशु पक्षी प्यास से व्याकुल होकर मर रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रभारी संजीव पटेल, शिव सिंह, बादाम सिंह, अच्छन टेलर, अफसर हुसैन, राकेश गुप्ता, साबिर हुसैन, रामप्रसाद, रक्षपाल, विद्याराम, गुड्डू, सूरजपाल, संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed